सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: कोचस, एसं। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग -319 पर लहेरी मोड़ के समीप बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिलाओं को ग्रामीणों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर बघिनी गांव से कोचस की ओर आ रही थी। उक्त मोड़ के समीप बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गयी, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाएं दैदहां गांव निवासी पिंकी देवी (30), पति प्रमोद कुमार व मीरा देवी (45), पति मुन्ना गुप्ता निवासी नीमडिहरा निवासी बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...