Sasaram News: अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, महिला समेत दो घायल
सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के बुंदेलवा स्कूल मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे में खेत में काम कर रही 60 वर्षीय कलावती देवी और बाइक पर पीछे बैठे 20 वर्षीय रवि चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ऑटो से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पंडुका गांव निवासी दीपक पासवान बाइक से रवि चौधरी को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बुंदेलवा स्कूल मोड़ के पास बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। उस समय खेत में काम कर रही बुंदेलवा गांव की कलावती देवी और बाइक पर पीछे बैठे रवि चौधरी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.