Sasaram News: अध्यापन के दौरान मोबाइल फोन पर रोक, पकड़े जाने पर कटेगा वेतन
सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब स्कूल अवधि के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक इस निर्देश का कड़ाई से पालन करेंगे। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी कर यह आदेश दिया। यह भी पढ़ें- एमडीएम एसएमएस नहीं भेजने पर नौ विद्यालयों को नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.