सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित गौरी शंकर विद्यालय के समीप नाली निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में चार शिक्षण संस्थान संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। लेकिन मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी जमा रहने से आवागमन कठिन हो गया है। महीनों से अधूरा है निर्माण कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...