सासाराम, अक्टूबर 3 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। सबजज-प्रथम-सह-अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम सासाराम की अदालत की कार्यवाही का कथित रूप से छिपकर वीडियो बनाने और उसमें अश्लील भोजपुरी गाना जोड़कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के पीठलिपिक गुरूचरण नाथ के आवेदन पर नगर थाना सासाराम में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जिम्मेवारी एसआई धनंजय कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी rohtas_brand_111 और उससे जुड़े चंद्रहास मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...