Sasaram News: अड़हुल के फूल के भाव चढ़े, पांच रुपये में बिक रहा एक फूल
सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: डेहरी। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के लिए अड़हुल के फूल की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आ गया है। कभी मुफ्त में मिलने वाला फूल अब पांच रुपये प्रति पीस बिक रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और खरीदारी का उत्साह बरकरार है। मांग बढ़ने और आवक कम होने से फूल कारोबारियों ने वाराणसी और कोलकाता से फूल मंगवाए हैं। गेंदा की माला आठ-दस रुपये की जगह 20 से 30 रुपये और अपराजिता की माला आठ की जगह 15 रुपये में बिक रही है। वहीं, अड़हुल की माला 30 से 40 रुपये तक पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.