सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बम्हौर ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान रामपुर जोई गांव निवासी दरोगा पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नगिना पासवान के रूप में हुई है। वह कुदरा (कैमूर) से अपने गांव जा रहा था। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. असीत रंजन ने उसका उपचार किया। युवक के सिर और हाथ में चोटें आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...