सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय अनुमंडलीय राजकीय स्नातक महाविद्यालय, नौहट्टा में अगले शैक्षणिक सत्र से बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर दोनों व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। टीम में विश्वविद्यालय के डीन महेंद्र नाथ पांडेय, एमबीए विभाग के निदेशक प्रो. संजय कुमार सिंह, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अनवर इमाम और भौतिकी विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार मिश्रा शामिल थे। टीम ने कंप्यूटर लैब, कंप्यूटर कक्ष, वर्ग कक्ष, लाइब्रेरी सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...