Sasaram News: अगला टायर फटने से पेड़ से टकराकर पलटी सवारी गाड़ी, छह यात्री घायल
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के धंसा के समीप बुधवार को सवारी गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रोहतास पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। घायलों में करमडीहा गांव निवासी विदेशिया देवी पति शिव पूजन उरांव, वीर बहादुर उरांव पिता शिव पूजन उरांव तथा कुबा गांव निवासी पवन कुमार पिता विजय साह शामिल हैं। कुछ अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.