Sasaram News: अगरेर में करेंट से युवक की मौत
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में करेंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक खरविनया के भगवान सिंह का बेटा अनिल सिंह 45 साल बताया जाता है। बताते हैं कि घर में बिजली के पंखा में कुछ खराबी थी। जिसे अनिल सिंह ठीक कर रहा था। तभी अचानक करेंट की चपेट में आ गया। जबतक लाइन काटा जाता तबतक वो बेसुध हो गया। बेसुध अनिल को आनन-फानन में सदर अस्पता के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आगरेर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सासाराम नगर थाना द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.