सासाराम, सितम्बर 18 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। बीडीओ डॉ. रवि रंजन और प्रखंड समन्वयक कृष्णा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। बीडीओ ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में गांव-गांव लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रखंड समन्वयक कृष्णा सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: जिले के ...