Sasaram News: अकीदत के साथ शहर में निकला चेहल्लुम का जुलूस
सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेहल्लुम के मौके पर बुधवार को शहर में अकीदत व मातमी माहौल के बीच जुलूस निकाला गया। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए नजर आए। शहर में गश्ती जुलूस दो शिफ्ट में निकला। प्रथम शिफ्ट में जुलूस सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक गश्त किया। वहीं दूसरे शिफ्ट में जूलूस रात नौ बजे से एक बजे तक निकला। जुलूस चौखंडी से मदर दरवाजा, आलमगंज से मदार दरवाजा, अड्डा रोड से शेरगंज, लश्करीगंज से बस्ती मोड़ और बस्ती मोड़ से जानी बाजार व नवरतन बाजार में गश्त किया। यह भी पढ़ें- Almora News: अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम जुलूस जुलूस में शामिल ताजियों को देखने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.