Sasaram News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: दावथ। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही भक्त बेलपत्र, गंगाजल और फूल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में कतारबद्ध नजर आए। प्रखंड के प्राचीन देवढ़ी शिव मंदिर, योगिनी शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर दावथ, सर्वेश्वर नाथ मंदिर बिठवा तथा सकलेश्वर शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर दिनभर मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, फूल, जल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में गूंजा हर-हर महादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.