सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक सवारी बस से 17.82 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस से शराब की खेप लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डालमियानगर थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी रिंकू सिंह (38 वर्ष), कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी श्याम बाबू साह (40 वर्ष) और सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वेदा निवासी सुनील नट (38 वर्ष) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...