नई दिल्ली, मार्च 26 -- APSSB Constable Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए कॉन्स्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड के पदों पर सरकारी नौकरी के अवसर निकले हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन रिक्तियों के लिए तुरंत आवेदन कर तैयारी शुरू कर सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) ने सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने कांस्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) के तहत गार्ड जैसे विभिन्न पदों के लिए 984 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर शुरू हो गया है।महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 मार्च 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 20...