Sarkari Job Alert 2026: बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बिहार के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के 'सात निश्चय-3' (2025-30) के तहत एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना का नाम "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" रखा गया है, जो राज्य के चौथे निश्चय के रूप में लागू किया जा रहा है। इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा पहुंचाना है, जहां आज भी डिग्री कॉलेजों का अभाव है। सरकार ने ऐसे 208 प्रखंडों (ब्लॉक) की पहचान की है जहां एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं है। अब इन सभी 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। यह भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस में 180 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती; ग्रेजुएशन पास करें अप्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.