नई दिल्ली, मई 28 -- मई महीने का आखिरी हफ्ता ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। 29 मई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से गुरु और शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति से सरस्वती योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसका असर बुद्धि, करियर, पढ़ाई, पैसा और बोलचाल पर देखने को मिलता है।क्या होता है सरस्वती योग? जब गुरु, बुध और शुक्र एक साथ किसी एक राशि में आते हैं तो सरस्वती योग बनता है। गुरु ज्ञान का कारक है, बुध बुद्धि और वाणी का, जबकि शुक्र सुख-सुविधा और कला से जुड़ा ग्रह माना जाता है। इन तीनों ग्रहों का एक साथ आना कई लोगों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है।वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह योग धन के मामले में अच्छा माना जा रहा है। कमाई बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा...