Saraikela News: 80 वर्षीय असहाय वृद्ध बंदी को जेल से मिला वृद्धाश्रम में नया आसरा
सराईकेला, अक्टूबर 9 -- Saraikela News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां ने नालसा की स्पृहा योजना के तहत एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल की है। सरायकेला जेल में बंद एक 80 वर्षीय बुजुर्ग बंदी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए स्थानीय वृद्धाश्रम में पुनर्वासित किया गया है। अब इस वृद्धाश्रम में उन्हें सुरक्षित आश्रय के साथ-साथ सभी आवश्यक देखभाल और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस वृद्ध बंदी के जीवन में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो उनके अदालती मामले की पैरवी कर सके अथवा उनके जेल से छूटने के बाद उनकी देखभाल और पुनर्वास की जिम्मेदारी उठा सके। ऐसी अत्यंत विषम परिस्थिति में डालसा ने न केवल उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मुफ्त विधिक सहायता दी, बल्कि मामले के अंतिम निर्णय के बाद उनके जीवन को संभालने और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.