Saraikela News: 75 वां वर्षगांठ पर आयोजित हुआ माता रानी का जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सराईकेला, अक्टूबर 18 -- Saraikela News: सरायकेला। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रेलवे कॉलोनी राजखरसावां आमदा में सप्तमी की रात माता रानी जागरण का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के सोनारी से आए भजन गायक बलविंदर सिंह और गायिका रिया ने मां दुर्गा से जुड़े विभिन्न धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में 'मां शेरावाली तेरा बेटा आ गया' सहित अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। डांडिया गीतों पर भी श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया।इस वर्ष समिति अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर दुर्गापूजा का आयोजन विशेष उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु, आज जागरण रेलवे कॉलोनी की सड़कों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.