सराईकेला, अक्टूबर 17 -- Saraikela News: सरायकेला । खरसांवा थाना अंतर्गत छोटा सरगीडीह गांव में एक 50 वर्षिय बुजुर्ग ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली । मृतक का नाम सानगी सामड है तथा वह घर में अकेला रहता था एंव खेतीबाडी कर जीवन-यापन कर रहा था । उसके दो बेटे बाहर किसी राज्य में काम करते है । जो मौके पर नहीं पहुंचे थे । इस संबंध में आमदा ओपी में एक यूडी केस दर्ज किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगीडीह गांव शुक्रवार की दोपहर को सानगी सामड के घर के बगल में गांव के ही कुछ महिलाये गुजर रही थी तो उन्होने देखा कि सानगी फंदे पर लटका हुआ है । इसकी सूचना गांव वालो को दी गई तथा गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पाया कि सानगी सामड एडवेस्टस के घर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ है । गांववालो ने तत्काल सूचना आमदा ओपी को दी । पुलिस ने घ...