सराईकेला, अक्टूबर 9 -- Saraikela News: जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में परिवहन विभाग द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों के खिलाफ लगातार एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने जिले के कई महत्वपूर्ण और व्यस्ततम सड़क मार्गों पर औचक जांच अभियान चलाया। इस टीम द्वारा विशेष रूप से आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख हाईवे व मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग की कड़ाई से जांच की गई। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों के किनारे नियमों को ताक पर रखकर खतरनाक तरीके से पार्क किए गए कुल...