Saraikela News: 18 नवंबर से सजेगी ओड़िया ड्रामा यात्रा की महफिल, 150 से अधिक कलाकार बिखेरेंगे जलवा
सराईकेला, सितम्बर 7 -- Saraikela News: सरायकेला। उत्कल युवा एकता मंच के तत्वावधान में सरायकेला में 19 से 21 नवंबर तक तीन दिवसीय पारंपरिक ओड़िया ड्रामा यात्रा का भव्य आयोजन होगा। 18 नवंबर को उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को मंच की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।मंच के अनुसार, 19 नवंबर को प्रसिद्ध अन्नपूर्णा गण नाट्य, 20 नवंबर को गणपति ओपेरा और 21 नवंबर को उत्कल युवा एकता मंच का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। नाटकों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।मंच के सचिव रूपेश साहू ने बताया कि 1980 के दशक तक सरायकेला में ओड़िया ड्रामा यात्रा काफी लोकप्रिय थी, लेकिन संरक्षण के अभाव में यह परंपरा लुप्त होने लगी। इसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 2021 में मंच का गठन किया गया। इस वर्ष 150 से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.