सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के रांजड़ और छोटाकांकी गांव के बीच स्थित चेकडैम में मंगलवार को नहाने के दौरान तेज बहाव में बहकर लापता हुए करीब 28 वर्षीय युवक प्रद्युम्न कुंभकार का शव बुधवार सुबह करीब 8 बजे छोटाकांकी पुराने डैम में तैरता हुआ मिला। करीब 18 घंटे बाद शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में चेकडैम में नहाने के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटीघटना के विवरण जानकारी के अनुसार प्रद्युम्न कुंभकार मंगलवार को स्कूली बच्चों को वाहन से पहुंचाकर वापस लौटने के बाद डैम में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होन...