सराईकेला, अक्टूबर 27 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की सीसी अनीता सोय उपस्थित रहीं। उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य श्री शैलेन्द्र गोप, श्री गोविंद राय, श्री दिलीप आचार्य एवं श्री इंद्रजीत कैवर्त भी विशेष रूप से शामिल हुए। प्रमाण पत्र वितरण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों के पाठ्यक्रम पूरा होने की पुष्टि करना और उन्हें बकरी पालन के जरिए स्वरोजगार अपनाने क...