सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला। नगर पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत सभी वार्ड पार्षद मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहरी विकास, स्वच्छता और जन सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। वहीं दूसरी ओर पूर्व के कुछ निर्णयों पर पार्षदों और आम जनता के भारी विरोध के कारण बोर्ड को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। बोर्ड बैठक में शहरवासियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। टाउन हॉल की बुकिंग का किराया Rs.55,000 से घटाकर अब मात्र Rs.40,000 कर दिया गया है। इससे शादी-विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेप्टिक टैंक सफाई मशीन, वाहन का शुल्क सीधे ...