Saraikela News: '6 माह से मानदेय नहीं मिला, परिवार कैसे चलाएं': उपायुक्त के जनता दरबार में स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा दर्द
सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: सरायकेला। समाहरणालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से छह माह से लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की गुहार लगाई। सहिया, सहिया साथी, बीएएफ, बीटीटीएस, यूसीएफ और डीएएफ कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उपायुक्त ने मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में पैतृक संपत्ति विवाद, लंबित म्यूटेशन, खराब चापाकलों की मरम्मत, पेयजल व बिजली आपूर्ति, धुंआगुड़ विस्थापितों के मुआवजे, महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्ती बढ़ाने सहित कई मामलों के आवेदन भी प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Saraikela News: छह महीने से मानदेय न मिलने पर सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों का फू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.