सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से बरामद कर लिया है। 24 जुलाई को सरायकेला पुलिस द्वारा सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। खोए हुए मोबाइल में गम्हरिया के इटागढ़ के अमित कुमार महतो, झुरकुली के मंगल सरदार, सरायकेला कुदरसाई के दिलिप साहु, सूरज कुलाल महतो का नाम शामिल था। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने सरायकेला-खरसावां पुलिस और साइबर सेल की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मोबाइल मालिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन इतनी जल्दी मिल जाएगा। इस सराहनीय कार्य से स्थानीय जनता के बीच पुलिस के प...