Saraikela News: हिमांशु हत्याकांड : भाजपा के आदित्यपुर बंद का व्यापक असर, मेयर संजय सरदार समेत 40 कार्यकर्ता हिरासत में
सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: सरायकेला/आदित्यपुर। हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार को आदित्यपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान क्षेत्र की अधिकांश दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। हालांकि, इस दौरान सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा। स्थानीय दुकानदारों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए अपनी दुकानें स्वतः ही बंद रखीं। सुबह के समय जो कुछ इक्का-दुक्का दुकानें खुली भी थीं, उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर बंद कराने का प्रयास किया। बंद को जबरन प्रभावी बनाने और दुकानें बंद कराने के आरोप में आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आदित्यपुर के महापौर (मेयर) संजय सरदार समेत लगभग 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.