सराईकेला, सितम्बर 8 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड की शिमला पंचायत के पोड़ाडीह गांव में सोमवार को धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर नीतीश नायक उर्फ डॉक्टर नायक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शिमला पंचायत के पोड़ाडीह में करीब 25 लाख रुपये की लागत से आदिवासी संस्कृति कला केंद्र (धूमकुड़िया) भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शिमला गांव निवासी बलराम नायक का पुत्र नीतीश नायक उर्फ डॉक्टर नायक निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। यह भी पढ़ें- Saraikela News: करंट लगने से मजदूर डॉक्टर नायक की मौत इसी दौरान निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे 11 ...