Saraikela News: हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड
सराईकेला, अगस्त 18 -- Saraikela News: खरसावां। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर के समीप संजय नदी पर बने पुल का एप्रोच रोड 13 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। झारखंड हाईकोर्ट की ओर से निर्माण कार्य को 18 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे पथ निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि संजय नदी पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 2013 में पुल का निर्माण पूरा किया गया था। लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण पुल का वर्षों से अपेक्षित उपयोग नहीं हो सका। करीब 13 वर्षों से अधूरे पड़े इस निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी है।
एप्रोच रोड का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.