सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबिरा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार हाइवा और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में स्कूटी सवार आदित्यपुर निवासी राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक हाइवा कांड्रा की ओर से बेहद तेज गति से सरायकेला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान आदित्यपुर निवासी राजेश सिंह अपनी स्कूटी से अपने घर आदित्यपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कोलाबिरा के निकट स्थित एक टायर दुकान के समीप पहुंचे, दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और राजेश सिंह छिटककर सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरं...