सराईकेला, अगस्त 26 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले भर में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद उल मिलाद उन नबी का त्योहार बुधवार को अकीदत और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस सरायकेला, खरसावां और राजनगर से बारी-बारी से क्षेत्र से निकला। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद के यौम ए पैदाइश पर खरसावां में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 10वां इस्लामिक रूप से खुशियों का जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। खरसावां के बेहरासाई मदीना मस्जिद से राष्ट्रीय तिरंगा के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खरसावां के बेहरासाई से निकल कर खरसावां चांदनी चौक, कदमडीहा, कोलसाई होते हुए पुनः बेहरासाई पहुंची। यह भी पढ़ें- Buxar News: जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजा शहर, अमन...