सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में है। इसी क्रम में गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यासतयारी की आवश्यकताएं निरीक्षण के बाद डीसी सिंह ने मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने मैदान के समतलीकरण, वाटरप्र...