सराईकेला, अगस्त 15 -- Saraikela News: सरायकेला। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत सरायकेला की ओर से स्वतंत्रता दिवस, जनभागीदारी, स्वच्छ सरायकेला, राष्ट्रसेवा की थीम पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, स्वच्छता सेवाग्रहियों एवं सेवादूतों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वयं श्रमदान किया। आम नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद अंजली राय, गौतम नायक, बिक्रम सिंह मोदक, बरुण कुमार साहू एवं सपन कामिला उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में 80वें स्वतंत्रता दिवस की ...