सराईकेला, अगस्त 10 -- Saraikela News: सरायकेला। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की। जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, हाउस होल्ड कनेक्शन की स्थिति, अपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक की प्रमुख चर्चा डीसी ने योजनाओं के सुचारू संचालन और शत-प्रतिशत घरों को नल-जल योजना से आच्छादित करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने हाउस होल्ड कनेक्शन की स्थिति में तत्काल सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंगल विलेज स्कीम एवं मल्टी विलेज स्कीम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छूटे हुए सभी परिवारों को यथाशीघ्र नल जल योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसवीएस एवं एमवीएस के अंतर्गत छू...