सराईकेला, नवम्बर 23 -- Saraikela News: राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं हेमंत सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान राजनगर अंचल क्षेत्र के 212 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया । प्रखंड प्रमुख रायमती मुर्मू, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, जिला परिषद सदस्य अमोदनी महतो तथा मुखिया राजो टुडू, सूर्यमणि मार्डी और निमाय सोरेन ने सभी ग्राम प्रधानों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने कहा कि झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानों को सम्मानित करना गौरव की बात है। विकास कार्य छोटा हो या बड़ा, उसमें ग्राम प्रधानों की भूमिका और सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण होती है। क्षेत्र में...