Saraikela News: सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश मामले का खुलासा, पति ने की थी हत्या
सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: सरायकेला। सिनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से मिली 30 वर्षीय महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान स्वर्णपुर निवासी संबरी हेम्ब्रोम के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति सोमरा हेम्ब्रोम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट और गले पर निशान मिलने के बाद एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और बिजली का तार बरामद किया गया। आरोपी ने तार से गला घोंटने और हथियार से हमला करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने के लिए सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.