सराईकेला, जुलाई 9 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता विवादों के घेरे में आ गई है। इस आयोजन के लिए 2 लाख 70 टेंडर बिना तीन कोटेशन लिये एक चहेते व्यापारी को सौंप दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान मंच, टेंट, खिलाड़ियों के लिए जर्सी, फुटबॉल बूट, मोजे, शिन गार्ड, भोजन, पेयजल, प्रमाणपत्र, मेडल, ट्रॉफी, प्राथमिक उपचार, रेफरी मानदेय और परिवहन जैसी तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सुब्रतो कप फुटवॉल प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय आयोजन 16 जून से 20 जून तक सभी विद्यालयो में किया गया। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सभी प्रखंडो में 23 जून से 30 जून तक आयोजित की गई, जबकि वहां से चुने हुए खिलाडियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 1 जुलाई को शिरकत की थी। प्रखंड ...