सराईकेला, अगस्त 5 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में सदर अस्पताल सरायकेला की डॉ. रीना सिंह, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान, परामर्शदाता अशोक कुमार यादव और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समाजसेवी राधिका कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कैंप के दौरान स्कूल की 120 छात्राओं के मुंह और दांतों की बारीकी से जांच (ओरल स्क्रीनिंग) की गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, नियमित व सही तरीके से ब्रश करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ओरल हेल्थ कैंप आयोजित, 120 छात्राओं की जांच इसके ...