सराईकेला, अगस्त 24 -- Saraikela News: सरायकेला। सावन महीने के अंतिम सोमवार सरायकेला सहित आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम सोमवारी होने के कारण इस बार भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखी गई। सुबह से ही शिवभक्त हाथों में गंगा जल, बेलपत्र, फूल और दूध लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों की ओर निकल पड़े थे। पूरे क्षेत्र के मंदिरों में बम-बम भोले, बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। सरायकेला शहर के कुदरसाई प्राचीन शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थी। इसी तरह खरकई नदी के किनारे स्थित माजना घाट के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर और नगर के गेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने ...