Saraikela News: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी
सराईकेला, अगस्त 25 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। रामगढ़ स्थित बड़ा शिव मंदिर, बडाबाम्बो हुडीबाबा शिव मंदिर सहित खरसावां, आमदा, बडाबाम्बो के शिवालयों में भीड़ जलाभिषेक के लिए दिन भर उमड़ती रही। भक्त हर-हर भोले, बोलबम के नारों से शिवालयों को गुंजायमान करते रहे। खरसावां के सोना नदी के विभिन्न घाट, तालाब, नदी से जल भरकर सोमवार को शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भोग लगा महादेव की आराधना की। चहुंओर शिव शक्ति धार्मिक गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। अंतिम सोमवारी पर कई शिव भक्तों ने पूरे दिन उपवास व्रत रखते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना की। जिसमें युवती और महिलाओं की अधिक संख्या देखी गई। यह भी पढ़ें- सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.