सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत सामुडीह फुटबॉल मैदान में यूनिट स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 64 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सालुका एफसी जोजोडीह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हेंब्रम ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मैच के बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विजेता सालुका एफसी जोजोडीह को 40 हजार रुपये, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया ...