Saraikela News: सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा प्रांगण में सावन मेला का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 10 -- Saraikela News: राजनगर। सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा की ओर से सावन के दूसरे सोमवार पर सावन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा नगरी पैदल कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा सुबह 07 बजे डुमरडीहा खरकई नदी से जल उठाकर सामूहिक पैदल यात्रा के तौर पर निकली। सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा में हजारों कांवरियों ने जलाभिषेक किये। समिति की ओर से सभी कांवरियों को नाश्ता, प्रसाद और चाय की व्यवस्था की गई। शिविर में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मेला को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष प्रशांत पति, उपाध्यक्ष गणेशचंद्र महतो, सचिव नुनूराम महतो, उपसचिव रविंद्र महतो, कोषाध्यक्ष सोमनाथ नंद, उपकोषाध्यक्ष कृष्णचंद्र महतो समेत अन्य का योगदान रहा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.