सराईकेला, अक्टूबर 27 -- Saraikela News: खरसावां राजमहल परिसर में क्षत्रिय युवा मंच की ओर से आयोजित विजयादशमी मिलन समारोह आपसी एकता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न गांवों के सम्मानित अभिभावकों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता को मजबूत करने, बुजुर्गों के अनुभवों से मार्गदर्शन लेने तथा सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। समारोह का शुभारंभ खरसावां की राजमाता विजया देवी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शहीद अर्जुन सिंह, राजा श्री रामचंद्र सिंहदेव तथा स्वर्गीय टीकायत प्रदीप चंद्र सिंहदेव के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही क्षत्रिय परिवार के दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उन्...