सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: सरायकेला। थाना क्षेत्र के कुदरसाई स्थित सत्यनारायण अग्रवाल के धर्मकांटा में सोई युवती की सांप डसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रामगढ़ जिले के उपाध्याय कॉलोनी निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। वह इसी धर्मकांटा में काम करती थी। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी, बहन सरस्वती रजक और एक अन्य सहेली निशा लोहार (निवासी दुगनी) के साथ रहती थी। निशा और सरस्वती, सत्यनारायण अग्रवाल के होंडा शोरूम में काम करती है और तीनों एक ही साथ रहती थीं। गुरुवार रात को तीनों खाना खाकर सोई थीं। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक चिती (करैत) सांप ने लक्ष्मी को काट लिया। शुरुआती पल में लक्ष्मी को लगा कि कोई साधारण कीड़ा काटा है। जिसके बाद वह पैर मालिश करने लगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सर्पदंश से महिला की हुई मौत के बाद ...