Saraikela News: सांप डंसने से बच्ची की मौत, एंटी-वेनम मिलने से सीमेंट कर्मी की बची जान
सराईकेला, सितम्बर 15 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में सांप काटने की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक तरफ जहां पूरे इलाके को शोक में बदल दिया है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों की तत्परता ने एक व्यक्ति को नया जीवन भी दिया है। पहली दु:खद घटना में जहरीले सांप के काटने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना में समय पर एंटी वेनम इंजेक्शन मिलने से कंपनी कर्मी की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 3 बजे सरायकेला के टिंडिंगटीपा गांव में घटना हुई। सांप के काटने की आशंका के बाद आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज में देरी या जहर के तेजी से फैलने के कारण मासूम को बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- Saraikela News: करैत के डंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, वहीं समय पर एंटी-वेनम मिलने से सीमेंट कर्मी की बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.