सराईकेला, नवम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । समाहरणालय स्थित जिला सभागार में आयोजित दो दिवसीय विशेष जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को सफल समापन हो गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी प्रखंडों से आए कंप्यूटर ऑपरेटर, नाजिर, लिपिक और तकनीकी कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (एडीसी) जयवर्द्धन कुमार ने अपने महत्वपूर्ण विचारों एवं मार्गदर्शन के माध्यम से आंकड़ों के संकलन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे जिले के आंकड़ों को सही, सटीक एवं व्यवस्थित तरीके से एकत्रित करना बेहद आवश्यक है। एडीसी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता और बेहतर भविष्य की कार्ययोजना का मुख्य आधार सटीक आंकड़े ही ह...