Saraikela News: सरायकेला सीएचसी की कमान अब डॉ. अभिमन्यु के हाथ, बने डीडीओ; डॉ. समीर की प्रतिनियुक्ति समाप्त
सराईकेला, सितम्बर 3 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मांगुड़ीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिमन्यु को सरायकेला सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। डॉ. अभिमन्यु को डीडीओ का प्रभार मिलने से सरायकेला सीएचसी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और इनका संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते जून महीने में सरायकेला सीएचसी में दवाओं से संबंधित स्टॉक पंजी (रजिस्टर) गायब होने का गंभीर मामला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.