सराईकेला, सितम्बर 13 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और लगातार लग रहे लंबे जाम से त्रस्त लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशासन ने शनिवार से इस मार्ग पर अगले आदेश तक सभी तरह के मालवाहक भारी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित (वर्जित) कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, अब इस मार्ग से गुजरने वाले सभी भारी वाहनों को सरायकेला से चाईबासा होते हुए राजनगर की ओर भेजा जाएगा। यह फैसला सड़क की तत्काल मरम्मत कार्य को शुरू करने के उद्देश्य से लिया गया है।गौरतलब हो कि सरायकेला-राजनगर सड़क कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इन गड्ढों के कारण आए दिन गाड़ियां फंस रही थीं और दुर्घटनाएं हो रही थीं। बीते दिनों सारंगपोसी गांव के पास एक भारी व...