सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां में सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरविला पर महाजाम में 20 घंटे तक गाड़ियां फंसी रहीं। शनिवार शाम यह जाम हटा। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर बुलाई गई भारी क्रेन की मदद से शाम करीब 5 बजे गड्ढे और कीचड़ में फंसे हाइवा वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ ही, एक्सेल पत्ती टूटने से ब्रेकडाउन होकर खड़े एक अन्य हाइवा को भी स्थानीय मैकेनिक की मदद से ठीक कर दिया गया। दोनों वाहनों को हटाए जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया। हालांकि, गाड़ियों की 10 किलोमीटर लंबी कतार होने के कारण ट्रैफिक को पूरी तरह सामान्य करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला-राजनगर रोड में भीषण महाजाम, 17 घंटे से फंसी हैं गाड़ियां, दोन...